Your Visitor Number

Tuesday, January 23, 2018

सीबीआई कोर्ट ने किया बेनीवाल को बाइज्जत बरी !

सीबीआई कोर्ट ने किसान नेता श्री हनुमान बेनीवाल और विधायक श्री राजकुमार शर्मा को किया बाइज्जत बरी । 2013 में निचली अदालत ने सुनाई थी 3 साल की सजा।राजकार्य में बाधा डालने का था मामला।
जय वीर तेजाजी।

नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के सितारे इन दिनों काफी तेज हैं। एक ओर जहां उन्हें प्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, वहीं मंगलवार को जयपुर की सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें करीब 20 साल पुराने में बाइज्जत बरी कर दिया। बेनीवाल ने न्यायालय के फैसले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा छात्र एवं आम आदमी के लिए लड़ाई लड़ी है। वर्ष 1997 में भी वे छात्र हितों के लिए लड़ रहे थे। उस दौरान उन्होंने कॉलेज के सामने रास्ता रोका था, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश कर दिया था, जिसमें वर्ष 2012 में निचली अदालत ने उन्हें सजा सुनाई। लेकिन अब सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी किया है। उनके साथ विधायक राजकुमार शर्मा को भी बरी किया गया है। बेनीवाल ने इसे न्याय व सच्चाई की जीत बताया है। बेनीवाल के पक्ष में आए सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि विधायक बेनीवाल ने राज्य सरकार की नाक में दम कर रखा है और जगह-जगह हुंकार रैलियां करके सरकार की नींद उड़ा रहे हैं। गत वर्ष नागौर की रैली के बाद गत 7 जनवरी को बाड़मेर में हुई हुंकार रैली में उमड़ी भीड़ ने बेनीवाल की ताकत का अहसास कराया है। अब आगामी 4 फरवरी को विधायक बेनीवाल बीकानेर में हुंकार रैली कर रहे है, जिसको लेकर किए जा रहे जनसम्पर्क में बेनीवाल को अच्छा समर्थन मिल रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस वीडियो -

Blogger Widget