राजस्थान की कायालपट करने के इरादे से आगामी 4 फरवरी को बीकानेर में होनी वाली तीसरी हुंकार रैली में 7 से 9 लाख तक लोगों के शामिल होने का दावा खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने किया। इस रैली को सफल बनाने के लिए विधायक बेनीवाल की ओर से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया जा रहा है। विधायक हनुमान बेनीवाल ने बातचीत में बताया कि आगामी 4 फरवरी को बीकानेर में आयोजित होने वाली हुंकार रैली के माध्यम भाजपा व कांग्रेस को किसानों की ताकत दिखाई जाएगी।
विधायक बेनीवाल ने बताया कि रैली के दौरान एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया जाएगा जिसके आधार पर प्रदेश में नई सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि प्रदेश में 4 से अधिक पद रिक्त है। वर्तमान सरकार केवल मात्र डिग्रियां बांटने के माफ वसूली कर रही है। विधायक हनुमान बेनीवाल ने बताया कि हुंकार के माध्यम से प्रदेशभर के किसानों को मुफ्त बिजली, टोल फ्री राजस्थान, युवा वर्ग को रोजगार, मूंगफली प्रक्रिया फेरबदल, बेरोजगारी भत्ता, अपराध मुक्त राजस्थान बनाने का दावा किया।
बेनीवाल ने अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है। अब वे 4 फरवरी को बीकानेर में हुंकार रैली पार्ट-3 की तैयारी में जुटे हुए हैं। विधायक बेनीवाल बीकानेर की रैली में अब तक हुई दोनों रैलियों से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू आदि जिलों में जनसम्पर्क कर रहे हैं।