आज विधायक हनुमान बेनीवाल ने गोटन के निवासी व राष्ट्रीय तीरंदाज दिनेश लोमरोड़ की मांग पर खेल विभाग के माध्यम से 2 लाख रुपये की लागत का रिकर्व धनुष फाइबर सेट दिया। शनिवार को बेनीवाल ने अपने आवास पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में अत्याधुनिक तीर कमान फाइबर सेट लोमरोड़ को दिया। इस अवसर पर विधायक बेनीवाल ने कहा कि हमारी ग्रामीण प्रतिभाओ में कोई कमी नही है मगर संसाधनो के अभाव में खेल प्रतिभाएं आगे नही बढ़ पाती। इस अवसर पर खींवसर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण बेनीवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओ को आगे बढऩे की लिए जहां भी जरूरत पड़ेगी हम सदैव तत्पर रहेंगे और जहां आवश्यकता पड़ेगी वहां विधायक कोष से खेल से जुड़ी सामग्री उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे।
