Your Visitor Number

Tuesday, May 22, 2018

कल मैलासी से होगी हनुमान बेनीवाल के जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत !

सीकर. पिछ्ले कुछ दिनों से हनुमान बेनीवाल सीकर के विभिन्न गांवों एंव कस्बों में सभाएं कर किसान हुंकार महारैली (10 जून) की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए हैं ! वें जहाँ भी सभा हेतु जाते है युवाओं में अपार जोश उमड़ पड़ता है और युवा उन्हें अपने कंधों पर बैठा लेते हैं Dj के साथ उनका जोर शोर से सम्मान करते है  ! उनकी प्रसिद्धि का आंकलन केवल इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीकर उनका विधानसभा क्षेत्र न होने के बावजूद भी यहाँ उनको अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है  ! विधायक बेनीवाल का मानना है कि सीकर रैली इससे पूर्व की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी और 5 लाख किसान सीकर में हुँकार भरेंगे !
जय वीर तेजाजी

Blogger Widget