जयपुर। प्रदेश में जो भी तीसरी शक्ति के रूप में उभरेगा उसको एक करने की जिम्मेदारी घनश्याम तिवाड़ी ने ली है। तिवाड़ी भाजपा से अलग हो गए हैं। भारत वाहिनी के रूप में नई पार्टी बनाने वाले हैं। हनुमान बेनीवाल के साथ भी जा सकते हैं। साफ तो नहीं किया लेकिन इस बात के संकेत दिए हैं।
हनुमान बेनीवाल घनश्याम तिवाड़ी के घर का व्यक्ति हैं। बेनीवाल के पास जाने में कोई शर्म की बात नहीं है। ये खुद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा। भाजपा और कांग्रेस की रीति-नीति से नाराज तिवाड़ी ने साफ कहा है कि जो भी तीसरी शक्ति राजस्थान में उभरेगी उन्हें एक करने की जिम्मेदारी तिवाड़ी की है। इस जिम्मेदारी को वे पूरा करेंगे। हर किसी के पास जाएंगे चाहे वो कोई भी हो।
हनुमान बेनीवाल, अमराराम ऐसे नेता हैं जो भाजपा और कांग्रेस से अलग हैं। तिवाड़ी चाहते हैं कि सब एक मंच पर आएं। चुनावों में तीसरी शक्ति का उदय हो। इन नेताओं के संपर्क में हैं। कयास ऐसे भी हैं कि ये सब एक हो सकते हैं। स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन संकेत तिवाड़ी ने जरूर दिए हैं। बसपा से भी तिवाड़ी हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर किसी के साथ जा सकते हैं।
तिवाड़ी ने अलग-थलग नेताओं को जोड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे पावरफुल नेता जिनके पास आम लोगों का समर्थन हैं। तिवाड़ी उनके संपर्क में हैं। नवंबर में विधानसभा चुनाव है। भाजपा से तिवाड़ी अलग हो चुके हैं। तीसरी पार्टी की तैयारी है। उसके लिए जरूरत है पावर की, पावरफुल नेताओं की, जनता की, और समर्थन की। तिवाड़ी ने इन सब पर काम करना शुरू कर दिया है।
No comments:
Post a Comment