हनुमान बेनीवाल राजस्थान की राजनीति मे एक किसान और संघर्षशीलनेता के रूप मे माना जाता है। नागौर जिले की सभी सीटे भाजपा के पास होते हुए भी विधानसभा क्षेत्र खीवसर मे बेनीवाल ने कब्जा बरकरार रखा। मोदी लहर के चलते काँग्रेस सभी जगह से हार गई पर वो लहर बेनीवाल पर असर नहीं कर पाई।…विधानसभा सत्र के दौरान सबसे अधिक किसान और मजदूर लोगो के हितो के लिए हनुमान बेनीवाल ने मुद्दे उठाए साथ ही सबसे सक्रिय विधायकों मे अपना नाम दर्ज करवाया। खुद बेनीवाल के क्षेत्र खीवसर मे नरेंद्र मोदी की सभा हुई पर चुनाव के बाद परिणाम मे भाजपा पिछड़ कर तीसरे स्थान पर चली गई। अपने क्षेत्र मे बेनीवाल सब लोगो के बीच पड़ी पकड़ रखते है, किसान वर्ग के लिए बेनीवाल ने पिछले दिनो लगातार बङी रैलियाँ भी की है अंत मे सरकार को झुकाकर पिछले महीनों बिज़ली दरों में वर्दी को लेकर लङाई लङी जिसमें सरकार को उनकी मांगे माननी पड़ी थी।किसानो के लिए बेनीवाल सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करते रहते है। अपने क्षेत्र के अलावा भी राजस्थान मे अनेक कार्यकर्मों मे बेनीवाल हिस्सा लेते रहते है। सोशल मीडिया मे बेनीवाल अब अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे है खासकर युवाओ मे बेनीवाल को लेकर काफी जोश नजर आ रहा है वर्तमान समय मे बेनीवाल के पेज पर 2,00,000 से अधिक लाइकस है। व यूट्यूब चैनल पर 30,000 से अधिक सब्सक्राइब भी है बेनीवाल वर्तमान काग्रेस व भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार करने मे भी सिरमौर है।
जय जवान जय किसान
जय जवान जय किसान
